इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना से ज्यादा खतरा

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना से ज्यादा खतरा

सेहतराग टीम

कोरोना का कहर दुनिया  के लगभग 168 देशों में फैल चुका है और इससे पीड़ित मरीजों का आकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच नया शोध सामने आया जिसमें चीन के हुबेई प्रांत जिनइंतान अस्पताल के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि किस ब्लड ग्रुप के इंसानों को ज्यादा प्रभावित करता है। शोध के मुताबिक ब्लड ग्रुप ए (Blood Group A) को कोरोना के संक्रमण से ज्यादा खतरा है। वहीं ब्लड ग्रुप ओ (Blood Group O) को संक्रमित होने में थोड़ा समय लगता है।

पढ़ें- कोरोना वायरस से निपटने के लिए ICMR ने जांच को लेकर उठाया ये बड़ा कदम

ब्रिटिश अखबार डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीन के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन वुहान में किया है। वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन वुहान के 2173 संक्रमित लोगों पर किया। इनमें से 206 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई थी। ये सभी लोग हुबेई प्रांत के तीन अस्पतालों में भर्ती थे।

शोध मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से मारे गए 206 लोगों में 85 यानि 41 प्रतिशत लोगों का ब्लड ग्रुप ए था। जबकि बाकी 52 यानी 26 प्रतिशत मरने लोगों का ब्लड ग्रुप ओ था। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित हुए 2173 लोगों में से 32 प्रतिशत ब्लड ग्रुप ए के थे और 26 प्रतिशत ब्लड ग्रुप ओ के थे।

शोधकर्ताओं ने इस शोध के बाद कहा कि, दुसरे ब्लड ग्रुप के लोगों की तुलना में ब्लड ग्रुप ओ के लोगों के मरने की आशंका कम है और इस ब्लड ग्रुप के लोग जल्दी संक्रमित नहीं होते हैं। वहीं वैज्ञानिकों ने आगे कहा कि जब सार्स-सीओवी-2 (SARS-COV-2) का हमला हुआ था, तब भी ब्लड ग्रुप ओ के लोग कम बीमार पड़े थे, जबकि बाकी ब्लड ग्रुप के लोग काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे।

पढ़ें- इटली में क्यों हो रही हैं इतनी ज्यादा मौतें?

हालांकि अभी इस रिपोर्ट की समीक्षा नहीं की गयी है। वहीं  चीन तियानजिन स्थित स्टेट की लेबोरटरी ऑफ एक्सपेरिमेंटल हीमैटोलॉजी के वैज्ञानिक गाओ यिंगदाई ने कहा है कि यह रिसर्च इस बीमारी का इलाज खोजने में मदद करेगी। गाओ यिंगदाई ने कहा है कि यदि आपका ब्लड ग्रुप ए है तो आप ज्यादा परेशान न हों। इसका मतलब ये नहीं है कि आप 100 फीसदी कोरोना से संक्रमित हो ही जाएंगे। ब्लड ग्रुप ओ वाले भी लापरवाही न बरतें। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर ज्यादा लोगों पर यह अध्ययन किया जाएगा तो आंकड़े और सही आएंगे।

(PC:- Express.co.uk)

इसे भी पढ़ें-

दूसरे किसी भी फ्लू से खतरनाक क्‍यों है कोरोना?

प्राकृतिक तरीकों से फेफडों को बनाएं मजबूत, संक्रमण का असर भी होगा कम

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।